हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह गोवर्धन आए। उन्होंने मंदिर में दर्शन, पूजा कर गिरिराज महाराज का आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा की जनता ने पूरे विश्वास के साथ मन बनाया हुआ है। अबकी बार 400 पार का लक्ष्य भाजपा पूरा करने जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि गठबंधन, ठगबंधन है। पहले भी कार्टून देखा होगा, एक साइकिल चला रहा था, एक पीछे बैठा हुआ था। जनता इनको देख चुकी है। जनता इनको मनोरंजन के रूप में देखने जाती है। राजनैतिक क्षेत्र में इनकी स्वीकार्यता समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा परचम लहराएगी। इस बार भी राजस्थान में भाजपा 25 की 25 सीट जीतेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
