• Thu. Nov 26th, 2026

गर्मी ने छुड़ाए पसीने, लू भी कर रही परेशान; 39 डिग्री पहुंचा तापमान… बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

Byvijay.singhal1233

Apr 26, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा जनपद में सूर्यदेव के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। यूपी के मथुरा में पारा भी 39-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। बृहस्पतिवार को भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिन में चलने वाली तेज हवाएं भी लू का एहसास करा रही थीं। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। अप्रैल माह लगभग बीतने की ओर है। ऐसे में गर्मी भी अपने चरम की ओर बढ़ रही है। सूर्यदेव ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी यही हालत रही। सुबह से निकली धूप दिन चढ़ने के साथ तेज होती चली गई। धूप की किरणें शरीर में कपड़ों के अंदर से भी चुभ रही थीं। दोपहर में चलीं तेज हवाएं भी लू का एहसास करा रही थीं। तेज धूप और गर्मी के कारण बाजार में ग्राहक भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। दुकानों पर सन्नाटा सा पसरा नजर आ रहा है। दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी दिखाई दे रही हैं। बृहस्पतिवार को लोग गर्मी और धूप के कारण आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। निकलने से पहले खुद को पूरी तरह ढका। दिन तो दिन रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए विभिन्न तरह के शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। राया कृषि केंद्र पर बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राया कृषि केंद्र के शोध सहायक शिवाकर भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। साथ ही हल्की बरसात होने की संभावना है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.