हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्लॉक के कारण डेढ़ घंटे तक जंक्शन पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सिग्नल और ट्रैफिक कार्य के कारण दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट तक ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान सभी लाइनों पर काम किया गया। ब्लॉक के दौरान जंक्शन पर ट्रेनों का आवागमन थमा रहा। काम पूरा होने के बाद ब्लॉक खोल दिया गया। स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो गया। ब्लॉक के कारण काफी संख्या में ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। ब्लॉक के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफार्म यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरे नजर आए। ट्रेनें लेट होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
ट्रेन संख्या 12807 समता एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, ट्रेन संख्या 12625 केरला एक्सप्रेस करीब एक घंटे, ट्रेन संख्या 18237 करीब एक घंटे, ट्रेन संख्या 16031 अंडमान एक्सप्रेस करीब एक घंटे, ट्रेन संख्या 12190 महाकौशल एक्सप्रेस करीब एक घंटे, ट्रेन संख्या 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से मथुरा जंक्शन स्टेशन पर पहुंची।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
