• Thu. Nov 26th, 2026

स्कैनिंग मशीन की मदद से पकड़ा तमंचा, आरोपी गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Mar 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नौकरी की तलाश में तमंचा लेकर पलवल जा रहा युवक चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। स्कैनिंग मशीन की मदद जीआरपी ने युवक के बैग से तमंचा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय पुत्र राजकुमार निवासी भिलोखरी थाना हाथरस निजी कंपनी में नौकरी के लिए पलवल जा रहा था। उसने बैग में तमंचा छिपाकर रखा था। ट्रेन पकड़कर पलवल जाने की फिराक में था। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर जीआरपी टीम ने आरोपी का बैग स्कैनिंग मशीन पर स्कैन करवाया। स्कैनिंग मशीन की स्क्रीन पर पुलिस टीम को बैग के अंदर तमंचा रखा नजर आया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। बैग से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि गांव में उसकी रंजिश चल रही है। इसलिए वह हर समय तमंचा अपने साथ रखता है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.