• Tue. Feb 10th, 2026

महापुरुष की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, हंगामा

ByVijay Singhal

Mar 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली गांव के पार्क में लगी महापुरुष की प्रतिमा को किसी अराजक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार को लोगों की निगाह प्रतिमा पर पड़ी तो उनमें आक्रोश भड़क गया। काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाने और अराजकों को पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन देकर विवाद को शांत कराया। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार देर रात अराजक तत्वों ने महापुरुष की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह पार्क में आए लोगों ने यह देखा तो उनमें आक्रोश भड़का। पुलिस को सूचना मिली कि रोड जाम करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इधर, तत्काल मौके पर सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा व अन्य अधिकारी पहुंचे। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। नई प्रतिमा लगवाई गई। सीओ के अनुसार अराजक तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.