हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के कस्बे टोली मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों में कुत्ता काटने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने जमकर ईंट पत्थर फेंके। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग खड़े हुए। जानकारी के अनुसार, प्रजापति मोहल्ले में अमन पुत्र शौकीन को कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते को पागल बताया जा रहा है। जिसे मारने के लिए अमन अपने साथियों के साथ पहुंच गया। वहीं दूसरे पक्ष के सुखवीर के लोगों ने उन्हें कुत्ते को मारने से मना किया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए व जमकर पथराव हुआ। तीन लोगों के चोटिल होने की भी बात सामने आई है।इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
