हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के मैनेजर पर लाखों रुपये का गबन का आरोप लगा है। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया। पंप संचालक योगेश कुमार निवासी थाना सिकंदरा, जिला आगरा ने बताया कि कस्बा बाजना में उनकी मैसर्स सुनील योगेश फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। यह पत्नी सुनील कुमारी के नाम से पंजीकृत है। यहां पिछले 13-14 वर्ष से ओम प्रकाश निवासी गांव पटलौनी, थाना बल्देव, जनपद मथुरा मैनेजर है। आरोप है कि दिनांक 12, 13 और जनवरी 2024 की बिक्री का कुल रुपया 4,89,419 और पिछला उधारी का पैसा 49,000 कुल रुपया 5,38,419 इसने बैंक में जमा नहीं किया।
हिसाब किताब मांगने पर अपशब्द कहने लगा व जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नौहझील शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पंप संचालक की तहरीर पर मैनजर ओमप्रकाश के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
