हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली इलाके के जनरल गंज के एक युवक से उसके परिचितों ने 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाना पुलिस को नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित विमल किशोर मित्तल ने बताया कि वह जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। 17 नवंबर को दो परिचित, जो कि आपस में पिता-पुत्र हैं। दोनों दुकान पर आए और मोबाइल मांग लिया। बेटे ने मोबाइल में फोन-पे एप डाउनलोड किया और एक के बाद एक पांच ट्रांजेक्शन करते हुए 90 हजार रुपये के करीब बैंक खाते से पार कर दिए। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
