हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में दुष्कर्म व पॉक्सो के मामले में आजीवन कारावास काट रहे एक कैदी की मौत हो गई। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार के मुताबिक 61 वर्षीय सतीश निवासी एरई, मुरसान, हाथरस 2018 से जेल में बंद था। उसको 2019 में कोर्ट ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बुधवार को उसने पेट संबंधी समस्या बताई। जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।बृहस्पतिवार को वह अपनी बैरक में कपड़े बदलने गया था। वहां अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को जानकारी दे दी है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
100% LikesVS
0% Dislikes
