• Wed. Feb 11th, 2026

विद्युत विभाग ने किया सनसनीखेज मामले का खुलासा, रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Oct 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा एक सनसनीखेज मामला उजागर किया गया है, विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ता को लगातार कार्यालय बुला रहा था लेकिन उपभोक्ता कार्यालय नहीं पहुंच रहा था, विद्युत विभाग की टीम उपभोक्ता का बिजली मीटर भी उतार कर ले गई थी, मीटर लैब में बार बार बुलाये जाने पर भी उपभोक्ता के नहीं पहुंचने पर विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। यह घटना कृष्णा नगर क्षेत्र की आशापुरम कॉलोनी की है, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता ने विद्युत विभाग का मीटर हटा कर अपनी ओर से ही दूसरा मीटर लगा लिया था, विभाग ने इस मीटर को फर्जी माना है, उपभोक्ता द्वारा फर्जी मीटर लगाये जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही की बात कही गई है, कृष्णा नगर उपकेंद्र के एक्सईएन तृतीय विपिन कुमार ने उपभोक्ता पर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए एसडीओ कृष्णा नगर को निर्देशित किया है, उपभोक्ता पर लाखों रुपये का जुर्माना होना भी संभावित है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.