• Tue. Feb 10th, 2026

साहब… माल तैयार है खरीदार तो दिलाओ

ByVijay Singhal

Oct 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
जितना माल था उसका पेंट बना लिया, नहीं मिला ऑर्डर

– समूह की महिलाओं ने सीडीओ से की मुलाकात, मिला आश्वासन

मथुरा। साहब…बड़ी मेहनत और लगन से गाय के गोबर से पेंट तो तैयार कर लिया, लेकिन माल की बिक्री नहीं हो रही है। हालात यह है कि अब तो पेंट तैयार करने के लिए कच्चा माल भी खत्म हो गया है।

कुछ इसी प्रकार की गुहार लेकर राल की पार्वती प्राकृतिक पेंट समूह की महिलाएं शनिवार को सीडीओ से मुलाकात को पहुंची। उन्होंने सीडीओ मनीष मीना को बताया कि अधिकारियों के आश्वासन पर तीन हजार लीटर पेंट तैयार कर लिया है। इसकी कीमत दो लाख 65 हजार 500 रुपये के करीब है, लेकिन पेंट की बिक्री नहीं हो पा रही है। सीडीओ ने समूह की महिलाओं की बात ध्यान से सुनी। साथ ही उन्हें एक सप्ताह के अंदर पेंट का आर्डर दिलाने का आश्वासन दिया। सीडीओ से मिलने वाली नेहनी ने बताया ने बताया कि वह जिस उम्मीद से सीडीओ के पास गई थी, वह पूरी होती दिख रही है। सीडीओ से मुलाकात करने वालों में भगवान देई, विद्या देवी, सरोज, मीना, चंदा, मुनमुन, गीता आदि मौजूद रही। 88.50 रुपये प्रति लीटर है पेंट की कीमत

– गाय के गोबर से बना प्राकृतिक पेंट बाजार में बिकने वाले कई तरह की खासियत वाला तो है साथ ही इसकी कीमत भी 88.50 पैसे प्रति लीटर है। जो कि बाजार में बिकने वाले कंपनी के पेंट से काफी कम है। समूह की महिलाओं ने बताया कि बाजार में सबसे मंहगा पेंट 600 रुपये लीटर है। जबकि 50 रुपये लीटर वाला पेंट भी है, लेकिन गाय के गोबर से बना पेंट 600 रुपये लीटर वाले पेंट से किसी भी मानक में कम नहीं है। मनीष मीना, सीडीओ ने बताया समूह की महिलाएं मिली थी, उन्होंने अपनी समस्याएं रखी हैं। जल्द ही सरकारी स्कूलों सहित इमारतों में इस पेंट के इस्तेमाल का प्रस्ताव डीएम के समक्ष रखा जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.