हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में चैतन्य विहार-पापड़ी चौराहा स्थित वामदेव मठ आश्रम में राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त वैद्य गोपाल शरण गर्ग (विजयगढ़ वाले) के द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे रविवार को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 1 बजे तक नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता है।जिसमें वैद्य गोपाल शरण गर्ग (विजयगढ़ वाले) रोगियों का निःशुल्क नाड़ी परीक्षण करके उन्हें औषधि उपलब्ध कराते हैं।
प्रमुख समाजसेवी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने सभी से यह अनुरोध किया है कि सभी व्यक्ति इस नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का लाभ प्राप्त करें।
7455095736
