हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोक निर्माण विभाग भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहे तक 125 करोड़ की लागत से नाले का निर्माण व फुटपाथ बनाने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। पिछले दिनों कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने भूतेश्वर से कृष्णानगर होकर गोवर्धन चौराहे तक का सौंदर्यीकरण के साथ नाला निर्माण के निर्देश दिए थे। इस दौरान कमिश्नर ने कहा था कि भूतेश्वर से कृष्णानगर होकर गोवर्धन चौराहे तक जल भराव की समस्या को देखते हुए नाले निर्माण के निर्देश दिए थे। साथ ही दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण भी हो। कमिश्नर के निर्देश में पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड ने इस कार्य का प्रस्ताव तैयार किया और शासन को भेज दिया। संभवना शासन से इसकी जल्द मंजूरी मिल जाएगी। इस कार्य पर लगभग 125 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
