• Sun. Nov 1st, 2026

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर से ब्रज यात्रा शुरू,,यमुना पूजन कर लिया मर्यादा में रहकर यात्रा करने का संकल्प

Byvijay.singhal1233

Sep 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर से 20 साल बाद ब्रज 84 कोस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 34 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में भक्त ब्रज 84 कोस की पैदल परिक्रमा करेंगे। इस दौरान यात्रा के अलग- अलग पड़ाव पर पहुंचने पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं ने यात्रा शुरू करने से पहले यमुना जी का पूजन कर मर्यादा पूर्वक यात्रा करने का संकल्प लिया। द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई ब्रज 84 कोस यात्रा अलौकिक होगी यह कहना है मंदिर के गोस्वामी तृतीय पीठाधीश्वर कंकरौली नरेश बागीश कुमार का। ब्रजेश कुमार महाराज ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन सभी स्थानों पर जाया जाएगा जहां भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज में रहते हुए लीलाएं की थी। इस यात्रा में 5 हजार से ज्यादा भक्त शामिल हो रहे हैं। पुष्टि मार्गीय संप्रदाय के मंदिर द्वारिकाधीश से सोमवार को शुरू हुई यह यात्रा 34 दिन यानि 28 अक्टूबर तक चलेगी। यात्रा ब्रज के 84 कोस में स्थित विभिन्न धार्मिक महत्व के स्थानों पर प्रवास करेगी। यात्रा का जहां पड़ाव होगा उस जगह भगवान के विभिन्न मनोरथ(उत्सव) होंगे। यात्रा के दौरान भक्तों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए यात्रा समिति ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। यात्रा के दौरान भक्तों के लिए टेंट,खाने पीने की व्यवस्था,चिकित्सा सुविधा,मोबाइल टॉयलेट,एंबुलेंस,मोबाइल कैश वैन साथ रहेगी। शाम को यात्रा के पड़ाव स्थल पर पहुंचने पर रासलीला मंडली द्वारा रासलीला का आयोजन किया जायेगा। ब्रज यात्रा का यमुना पूजन करने के बाद मंगलवार को द्वारिकाधीश मंदिर से बागीश महाराज के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा यमुना जी के राजा घाट पर पहुंचेगी। जहां यमुना महारानी को चुनरी उड़ाई जायेगी और उनको कुनवारा (प्रसाद) रखा जायेगा। इसके बाद मथुरा नगरी की परिक्रमा की जायेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.