• Sun. Nov 1st, 2026

ठा. श्रीराधा दामोदर मन्दिर में 23 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीराधाष्टमी महोत्सव

Byvijay.singhal1233

Sep 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में 23 सितम्बर 2023 को श्रीराधा अष्टमी का महापर्व मन्दिर की प्रधान सेवायत आचार्या श्रीमती तरुलता गोस्वामी (मां गुसाई) के पावन सान्निध्य में अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज, सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज ने बताया कि महोत्सव के अन्तर्गत प्रातः 9:30 बजे श्रीराधारानी के श्रीविग्रहों का प्राचीन परम्परा के अनुसार दूध, दही, घी, बूरा, जमुना जल, मेवा, शहद मिलाकर विधि विधान से दुग्धाभिषेक कर उन्हें वैदिक मन्त्रों के मध्य श्रीसिंहासन पर विराजमान किया जाएगा।साथ ही छप्पन-भोग सहित भव्य फूल बंगले में ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल जू महाराज की मनोहारी छवि में लावण्यमय दिव्य दर्शन होंगे।इसके अलावा दोपहर 12:30 बजे संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं भंडारा आदि के कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत पूर्ण चन्द्र गोस्वामी महाराज व सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज ने बताया कि साक्षात रूप से श्रीधाम वृन्दावन श्रीराधारानी का हृदय कमल है।राधारानी की इच्छा बिना, वृन्दावन में प्रवेश कर पाना असम्भव हैं।इसीलिए श्रीराधा रानी का प्राकट्य महोत्सव प्राचीन काल से ही यहां बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.