हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । रेलवे स्टेशन निदेशक एस0 के0 श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मथुरा स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न गाड़ियों पर बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध किलाबंदी कर जांच की गई। मथुरा जंक्शन पर चले फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग अभियान में 75 बिना टिकट यात्रियों से 30865 रुपये, अनाधिकृत यात्रा करने वाले 32 यात्रियों से 13160 रूपये तथा 15 यात्रियों से गंदगी फैलाने, धूम्रपान में 1500 रूपये सहित 122 यात्रियों से 45525 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया, इस दौरान टिकट जांच कर्मचारी, आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौजूद थे, जनसंपर्क अधिकारी कु0 प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर में गंदगी नही फैलाये।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
