• Mon. Feb 9th, 2026

व्रन्दावन पुलिस की राजस्थान के लुटेरे से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल,

ByVijay Singhal

Sep 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में मई महीने में दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु के साथ मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद बदमाश की पहचान भरतपुर के पंकज के रूप में हुई। पुलिस पंकज की पिछले 4 महीने से तलाश कर रही थी। थाना कोतवाली वृंदावन प्रभारी विजय सिंह को सूचना मिली कि भरतपुर का रहने वाला लुटेरा पंकज वृंदावन में किसी वारदात को अंजाम देने आया है। सूचना मिलते ही वृंदावन पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप टीम के साथ बदमाश की तलाश में जुट गए। टीम बदमाश की तलाश में मथुरा रोड पर मौजूद थी उसी दौरान पंकज बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुका नहीं और भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर पंकज को पवन हंस हैलीपेड के सामने घेर लिया। जहां पंकज ने तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। गोली लगने से घायल हुए पंकज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज शातिर लुटेरा है। यह भरतपुर से आ कर मथुरा में वारदात किया करता था। इस पर अभी तक 3 मुकदमे सामने आए हैं और मामलों की जानकारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए भर्ती करा दिया है। राजस्थान के भरतपुर से आ कर मथुरा वृंदावन में लूट करने वाला लुटेरा मुठभेड़ में घायल हो गया। मथुरा पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हुआ लुटेरा श्रद्धालुओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम देता था। घायल हुए बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.