• Mon. Feb 9th, 2026

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर साईकिल रैली का किया गया आयोजन

ByVijay Singhal

Sep 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पोषण माह के अंतर्गत आज आंगनवाड़ी केन्द्रों पर साईकिल रैली का आयोजन किया गया ।रैली में बच्चों और किशोरियों ने उत्साह से भाग लिया ।बच्चों और किशोरियों ने साइकिल पर पोषण से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्लोगन  की तख्तियां भी लगा रखी थी ।पोषण माह के दौरान आम जनता  को कुपोषण के कारण और निवारण के उपाय तथा बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में सुपोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिदिन विविध गतिविधियां आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं जिससे माता-पिता अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें। माता पिता आज भी बच्चों का वज़न कम होना या बच्चे की लंबाई कम होना कोई गंभीर बात नहीं मानते है ।जबकि यह बीमारी का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है ।इसलिए सरकार कुपोषण के प्रति आम जनमानस को अधिक से अधिक जागरूक बनाना चाहती है क्योंकि जब माता पिता अपने बच्चे के स्वास्थ्य ,उसके वज़न और उसकी लंबाई के प्रति जागरूक होंगे तो वह बच्चे की देखभाल भली प्रकार से करेंगे और जब बच्चे की देखभाल अच्छे ढंग से होगी तो कुपोषण की समस्या स्वतः कम हो जाएगी ।इसलिए अधिक से अधिक जन जागरूकता लाने के लिए प्रति वर्ष सितम्बर माह में पोषण माह का आयोजन किया जाता है ।किशोरियों और बच्चों की पोषण साइकिल रैली ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और पोषण के प्रति लोगों को सोचने और संवेदन शील बनने के लिए जागरूक किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी , मथुरा
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.