• Tue. Nov 10th, 2026

ठाकुर श्रीराधा रसबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 7 सितम्बर से

Byvijay.singhal1233

Sep 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में कालीदह क्षेत्र स्थित ठाकुर श्रीराधा रसबिहारी मंदिर में श्रीवृन्दावन फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में द्विदिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 7 से 8 सितम्बर 2023 पर्यन्त आचार्य महंत चंद्रदास महाराज (राधिका दास) के पावन सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव के अंतर्गत 7 सितम्बर को सायं 5 बजे से श्रीहरिनाम संकीर्तन, तदोपरांत ठाकुरजी के प्राकट्य की कथा, रात्रि 10 बजे से महाभिषेक, मध्य रात्रि 12:30 बजे महाआरती एवं भोग-प्रसाद वितरण आदि के कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।इसके अलावा 8 सितम्बर को भव्य नंदोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें सभी भक्त-श्रृद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.