• Fri. Jul 3rd, 2026

महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले सौरभ पहुंचे मथुरा:बांके बिहारी जी के किए दर्शन,

ByVijay Singhal

Jul 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 2013 में आए महाभारत सीरियल में भगवान श्री कृष्ण का रोल निभाने वाले अभिनेता और मॉडल सौरभ राज मथुरा पहुंचे। उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजन अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने कुंज गलियों में भ्रमण करने के साथ लस्सी व अन्य जायकों का स्वाद चखा। महाभारत सीरियल में भगवान कृष्ण का रोल निभाकर लोगों के दिल में अपने लिए जगह बनाने वाले अभिनेता सौरभ राज वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना की और अपनी कामयाबी का श्रेय भगवान बांके बिहारी जी को दिया। करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहे सौरभ इस दौरान पूरे भक्ति भाव में नजर आए। बांके बिहारी जी मंदिर पहुंचे सौरभ भगवान बांके बिहारी जी को काफी देर तक निहारते रहे। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने उनको भगवान बांके बिहारी जी का प्रसादी अंग वस्त्र और प्रसाद दिया। इस दौरान सेवायत ने उनको भगवान की बंसी भेंट की तो सौरभ प्रफुल्लित हो गए। बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद सौरभ राज वृंदावन की कुंज गलियों में भ्रमण करने निकले। यहां की कुंज गलियों देख महाभारत में निभाए अपने किरदार को याद करने लगे। सौरभ ने बांके बिहारी मंदिर के आसपास की कुंज गलियों को देखा। इस दौरान उन्होंने कहा, यहां कि गलियों में घूमते हुए पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। कुंज गलियों से होते हुए अभिनेता सौरभ यहां की लस्सी का स्वाद लेना नहीं भूले। एक दुकान पर पहुंचे सौरभ ने कुल्हड़ में जब लस्सी पी तो वह कह उठे लाजवाब। महाभारत में भगवान कृष्ण का रोल निभाने वाले सौरभ को देख फैंस की भीड़ जुट गई। फैंस उनके साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए आतुर नजर आए। फैंस में कई लोग ऐसे भी थे जो उनको कृष्ण की तरह देखते हुए पैर छूने लगे। छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी से फैंस के दिल में जगह बना चुके अब बड़े पर्दे की तरफ रुख करने वाले हैं। सौरभ ने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले बांके बिहारी जी के चरणों में हाजिरी लगाई। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वृंदावन आने का मौका मिलना अपने आप में बड़ा होता है और यह सौभाग्य आज प्राप्त हुआ है। सौरभ राज ने जब सवाल किया कि बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं क्या मांगा बांके बिहारी जी से तो उन्होंने बताया कि अभिनेता के लिए कोई भी प्लेटफार्म सिर्फ प्लेटफार्म होता है। अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों तक पहुंचें,ऐसा नहीं कि बॉलीवुड में एंट्री करने वाला हूं। लेकिन कुछ ऐसा है जो आने वाला है वो क्या है उसके बारे में थोड़े दिनों में पता चलेगा इसलिए यहां पर केवल उनका आशीर्वाद लेने आया हूं कि सब अच्छे से हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.