• Fri. Jul 3rd, 2026

सामाजिक संस्था इनरव्हील चलाएगा पॉलीथिन मुक्त अभियान की

ByVijay Singhal

Jul 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में सामाजिक संस्था इनर व्हील  पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत धार्मिक नगरी को पॉलीथिन से मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही जगह जगह क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। इस अभियान की शुरुआत बांके बिहारी मंदिर के एंट्री रोड पर क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन का उद्घाटन कर की गई। इनर व्हील क्लब ऑफ वृंदावन द्वारा पॉलीथिन मुक्त वृंदावन अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन का उद्घाटन कर की गई। क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन का उद्घाटन कानपुर से आईं इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 311 की चेयरमैन संध्या गुप्ता ने की। संध्या गुप्ता ने अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत ही आवश्यक और समसामयिक कार्य है। वृंदावन में दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं उनको पॉलीथिन बैग में प्रसाद आदि ले जाना पड़ता है। यदि उनको रोक कर कपड़े या कागज के कैरी बैग इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाए तो यह संदेश पूरे देश में फैल जाएगा।
पॉलीथिन मुक्त वृंदावन अभियान की शुरुआत के अवसर पर आगरा से आईं इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 311 आगरा की वाइस चेयरमैन नीलू सिंह ढाकरे ने अभियान की प्रशंसा की। नीलू सिंह ढाकरे ने कहा कि यह अभियान रुकना नहीं चाहिए लगातार चलता रहे। इस अभियान के जरिए जगह जगह जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं। लोगों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाए। बरेली से आईं डिस्ट्रिक्ट आईएसओ नीलू मिश्रा ने कहा कि कपड़े और कागज के कैरी बैग बनाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाए। महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं, इससे उनको रोजगार भी मिलेगा। इससे पूर्व क्लब की अध्यक्षा वर्षा शर्मा एवं सीजीआर मंजू पारीक ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैग वेंडिग मशीन का फीता काट कर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन संध्या गुप्ता ने लोकार्पण किया और 5 रुपये का सिक्का डालकर एक कपड़े का बैग प्राप्त किया। इस अवसर पर जेड पी सी गुंजन चौधरी,पूर्व अध्यक्षा विनीता द्विवेदी, सचिव सोनिया पीहू दास,आई एस ओ निधि शर्मा, ट्रेजरार अंशू वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.