• Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा में कांग्रेस नेता को पोस्ट करने पर उठा ले गई कासगंज पुलिस

ByVijay Singhal

Jul 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस के युवा नेता कुंवर सिंह निषाद द्वारा भाजपा के एक नेता के खिलाफ पोस्ट करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद युवा नेता को कासगंज की एसओजी मथुरा से उठा ले गई। कुंवर सिंह निषाद के पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता आक्रोशित हो गए और उन्होंने कासगंज में प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को रिहा कर दिया गया। मथुरा के औरंगाबाद इलाके के रहने वाले कांग्रेस नेता कुंवर सिंह निषाद ने दो दिन पहले फेसबुक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के किसी करीबी पर मथुरा,हाथरस,अलीगढ़ और कासगंज में जिलाध्यक्ष बनाने के लिए टोकन मनी लेने की बात कही। इस पोस्ट के बाद हंगामा मच गया।सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद शुक्रवार को नीले रंग की टाटा सूमो में 4 लोग औरंगाबाद स्थित साइकल की एक दुकान पर आए। यह प्रतिष्ठान कुंवर सिंह निषाद का बताया गया। वहां से हथियारों से लैस यह लोग कुंवर सिंह को नीले रंग की सूमो गाड़ी में ले गए। कुंवर सिंह को ले जाने का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कुंवर सिंह निषाद को ले जाने का वीडियो उनके भाई ने सोशल मीडिया पर डाल दिया और कासगंज एसओजी पर दुकान से ले जाने का आरोप लगाया। कुंवर सिंह निषाद के भाई ने बताया कि उनको आशंका है कि पुलिस कुछ अनहोनी न कर दे। कुंवर सिंह निषाद को कासगंज पुलिस द्वारा ले जाने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता आक्रोशित हो गए। कांग्रेस नेताओं ने इसकी जानकारी अपने आला कमान को दी। जिसके बाद कासगंज पुलिस से जवाब मांगा गया। दबाव बढ़ने पर कासगंज पुलिस ने कुंवर सिंह निषाद को रिहा कर दिया गया। कासगंज एसओजी द्वारा रिहा कर देने के बाद कांग्रेस नेता कुंवर सिंह निषाद ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अभिव्यक्ति की आजादी पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। आम आदमी की आवाज को दबाया जा रहा है। हिरासत के दौरान एसओजी ने तमाम सवाल पूछे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.