• Fri. Feb 13th, 2026

डीएम ने बदल दिए खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र

ByVijay Singhal

Jun 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खंड शिक्षा अधिकारियों बीईओ की कार्यप्रणाली से नाराज जिलाधिकारी ने कई बीईओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रभारी बीएसए ने उनका स्थानांतरण अन्य विकास खंड में कर दिया है। खुद प्रभारी बीएसए के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ कई खंड शिक्षा अधिकारियों की शिकायतें लगातार जिलाधिकारी तक पहुंच रही थीं। इन पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने बीएसए सहित अन्य बीईओ को पूर्व में चेतावनी भी दी थी। इसके बाद बीएसए तो मेडिकल अवकाश पर चले गए। जबकि खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। इससे नाराज जिलाधिकारी ने कुछ बीईओ की तैनाती में बदलाव करने के लिए निर्देश दिए। बीईओ कृष्ण कुमार मिश्र को छाता से नौहझील, नीतू को मथुरा से बल्देव, राकेश कुमार को बल्देव से मथुरा, संतोष कुमार वर्मा को गोवर्धन से मुख्यालय भेजा गया है। पूनम चौधरी के पास दो ब्लॉक बल्देव और नगर क्षेत्र मथुरा का चार्ज था तो अब उनके पास सिर्फ नगर क्षेत्र मथुरा का चार्ज है। महिमा, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार त्रिपाठी, अविनाश कुमार दीक्षित, आईएएस ध्रुव खाड़िया की तैनाती में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं प्रभारी बीएसए राजलक्ष्मी पांडेय के पास मुख्यालय और नौहझील ब्लॉक का चार्ज था। इनसे यह चार्ज ले लिए गए हैंं। अब इनके पास सिर्फ छाता का चार्ज रह गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.