हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन और बरसाना पुलिस ने को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एक तरफ गोवर्धन पुलिस ने तीन शातिर ट्रैक्टर चोरों को चोरी के तीन ट्रैक्टर सहित हिरासत में लिया है। वहीं बरसाना पुलिस ने मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चला कर मिट्टी खुदाई से सम्बन्धित मशीन और तीन ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है। मथुरा पुलिस जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कमर कसे हुए है। मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लगातार अपराधियों पर नजर रख दिन रोज कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाए हुए है। कस्बा अडींग से तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने तीन चोरी के ट्रैक्टरों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए हुए अपराधियों से फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, सेल लैटर बरामद किए है। जिन्हें पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात त्रिगुण विशेन ने बताया कि अभियुक्त दाताराम पुत्र कुंदन निवासी अडींग चोरी के ट्रैक्टरों की खरीद फरोद कर फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र के बनवा कर सस्ते दामों में बेचता था। दाताराम काफी समय से पुलिस से गिरफ्त से बाहर था। जिसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है। अभियुक्त दाताराम के साथ तीन और आरोपी हरिराम पुत्र बाबू निवासी अडींग, गौरव पुत्र प्रकाश निवासी अडींग एवं हरीश पुत्र यादव निवासी अडींग को भी गिरफ्तार किया गया है।।वहीं बरसाना पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध मिट्टी खनन में प्रयोग किये जा रहे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ मिट्टी खुदाई मशीन को कब्जे में लिया है। जिसे अवैध मिट्टी खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। हालांकि जिस समय बरसाना पुलिस ने ये कार्रवाई की थी। उस समय खनन माफिया मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस खनन माफियाओं की तलाश में जुटी है। एसपी देहात ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
