हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शहर कोतवाली इलाके के धौली प्याऊ बाजार में स्थित वैध की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान से आग की लपटें निकलती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मथुरा के धौली प्याऊ क्षेत्र में आगरा रोड पर व्यस्त बाजार में वैद्य पुरुषोत्तम दास का औषधालय है। पुरषोत्तम दास पिछले दस वर्षों से इस दुकान में औषधालय चला रहे थे। गुरुवार की रात वह दुकान बंद कर चले गए। धीरे धीरे कर बाजार बंद होने लगा। इसी बीच किसी की नजर औषधालय में निकल रहे धुएं पर गई। धुआं निकलता देख इसकी जानकारी पुरुषोत्तम दास को दी। सूचना मिलने के बाद पुरुषोत्तम दास दुकान पर पहुंचते उससे पहले ही आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों के कारण पास जाने में दिक्कत हो रही थी। आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए और इसकी जानकारी दमकल कर्मियों को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की पहले एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर स्टेशन ऑफिसर नरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन आग पर कंट्रोल नहीं हुआ। इसके बाद मौके पर एक और गाड़ी बुलाई गई। जिसके बाद 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है। आग लगने के कारण करीब 2 से 3 लाख रुपए की आयुर्वेदिक दवाएं जलकर खाक हो गई इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए का फर्नीचर और अन्य सामान जल गया।
7455095736
