• Sat. Nov 28th, 2026

औरंगाबाद में 63 एमवीए ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य मे एक दिन और झेलनी पड़ेगी बिजली की कटौती

Byvijay.singhal1233

May 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। औरंगाबाद स्थित 132 केवी बिजलीघर पर स्थापित 63 एमवीए ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। 63 एमवीए ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण एक दर्जन से अधिक फीडरों से संचालित आधे शहर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य अभी दो दिन और चलेगा। इसके बाद उसका ट्रायल होगा। ट्रायल यदि सफल रहा तो शुक्रवार को बिजली आपूर्ति पूर्व की भांति सुचारू हो जाएगी। गत शुक्रवार को औरंगाबाद सब स्टेशन पर लगा 63 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के कारण आधे शहर की सप्लाई बाधित हो गई। अधिकारियों ने वृंदावन 132 सब स्टेशन, सौंख 132 सब स्टेशन और गोकुल स्थित 220 सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। साथ ही दूसरे दिन ही आगरा से 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर मंगा लिया, लेकिन अभी तक वह लग नहीं पाया है। ट्रांसमिशन के अधिकारी रोजाना ट्रांसफार्मर को स्थापित करने के कार्य में जुटे हुए हैं।

हाइड्रा की मदद से पहले उसे स्थापित किया गया, इसके बाद उसमें उपकरणों को स्थापित किया जा रहा है। ट्रांसमिशन के अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य निरंतर जारी है। सब कुछ ठीक रहा तो 12 मई तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद ट्रांसफार्मर का ट्रायल होगा। ट्रायल की सफलता के बाद विद्युत आपूर्ति पूर्व की भांति सुचारू हो जाएगी। गनीमत रही एक ही ट्रांसफार्मर जला औरंगाबाद 132 सब स्टेशन पर 63 एमवीए का दो ट्रांसफार्मर लगे थे। पांच मई को एक ट्रांसफार्मर जल गया। दूसरे ट्रांसफार्मर से अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। इसके साथ ही जनपद के तीन बिजली घरों से प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि यदि दोनों ट्रांसफार्मर जल जाते तो पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती। विपिन सिंघल, एसडीओ, ट्रांसमिशन ने बताया अभी ट्रांसफार्मर स्थापित होने में दो दिन का समय और लगेगा। 13 मई को ट्रायल होने की संभावना है। ट्रायल सफलता पूर्वक होने पर विद्युत आपूर्ति पूर्व की भांति शुरू हो जाएगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.