• Tue. Jun 30th, 2026

सूर्यदेव के तेवर होने लगे तल्ख, तापमान पहुंचा 39 के आसपास

ByVijay Singhal

May 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सूर्यदेव की तपिश अब लगातार बढ़ती जा रही है। इससे तापमान बढ़कर 39 के आसपास पहुंच रहा है। दोपहर में धूप के कारण घर से बाहर निकलने में लोग कतराने लगे हैं। वहीं लोगों ने गर्मी से बचने के उपाय भी ढूंढने शुरू कर दिए हैं। बुधवार सुबह से ही धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दिन निकलने के साथ ही धूप बढ़ती गई। दोपहर होते-होते तो घर से बाहर निकले लोगों की हालत खराब होने लगी। सिर पर तेज धूप पड़ रही थी। हाफ बाजू के कपड़े पहने लोगों की त्वचा झुलसने लगी। लोगों ने सिर और चेहरे को ढकने के साथ ही बाजुओं को भी ढकने का प्रयास किया। जब धूप अधिक लगी तो पेड़ों के नीचे खड़े होने राहत लेने का प्रयास किया। जब थोड़ी राहत मिली तो उसके बाद ही आगे का सफर तय किया। प्रशासन ने भी आम जनमानस को गर्मी और लू से बचने के लिए आगाह किया है। आपदा विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान 42 डिग्री से ज्यादा होने का अनुमान है। लू और बढ़ते तापमान से शरीर में पानी की कमी एवं ऐंठन की शिकायत हो सकती है। कई बार यह स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. अमन कुमार ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए कड़ी धूप विशेषकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपडे, टोपी या छाता का उपयोग करें। पर्याप्त और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल, नारियल का पानी, लस्सी, नीबू का पानी, छांछ, आम का पन्ना इत्यादि घरेलू पेय पदार्थों को इस्तेमाल करें। कमजोरी, चक्कर आने या बीमार महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अपने घर को ठंडा रखे, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करे। रात में खिड़कियों खुली रखें। घर के निचली तलों पर रहने का प्रयास करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.