हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में खाद्य आपूर्ति विभाग ने शासन के निर्देश पर विभाग ने मॉडल शॉप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन से पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के तहत राशन का वितरण कराया जाता है। जिले में जो भी राशन डीलर हैं, वे या तो अपने घर में या फिर अपनी निजी जगह में दुकान बनाकर राशन का वितरण करते रहते हैं। इन दुकानों में इतनी जगह नहीं होती जहां कार्ड धारक खड़े हो सकें। कार्ड धारकों को सड़क पर खड़े होकर ही राशन लेना पड़ता है।
अभी तक राशन डीलर अपने घर पर या फिर अपनी निजी जगह पर दुकान बनाकर राशन का वितरण करते हैं। फिलहाल जल्द ही यह व्यवस्था बदलने जा रही है। मॉडल शॉप की तर्ज पर राशन की दुकानें बनेंगी। मथुरा जनपद में राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए डीलर के घर चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे।
मॉडल शॉप की तर्ज पर राशन की दुकानों को विकसित किया जाएगा। प्रदेश के 75 जनपदों में मॉडल शॉप बनाई जाएंगी। गोवर्धन तहसील में भी 9 मॉडल शॉप बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिनमें से 8 टाउन एरिया और एक भरना खुर्द में जल्द ही मॉडल शॉप बनने जा रहा है। जिससे कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब यह व्यवस्था शासन की मांशनुसार बदलने जा रही है। राशन की दुकान अब मॉडल शॉप के रूप में तब्दील हो जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के तहत 75 उचित दर की दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इसकी जानकारी देते हुए एआरओ खाद्य पूर्ति विभाग विजय बहादुर ने बताया कि प्रदेश सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 जनपदों में मॉडल शॉप बनाने जा रही है।
उसी के तहत 9 मॉडल शॉप गोवर्धन तहसील में बनाई जा रही हैं। मथुरा जिलाधिकारी के आदेश पर जगह चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। जिसमें टाउन एरिया क्षेत्र में 8 मॉडल शॉप और एक चौहमुहा ब्लॉक के गांव भरनाखुर्द में एक मॉडल शॉप की जगह चिन्हित की गई है। ये सभी मॉडल शॉप जनसेवा केंद्रों पर होंगी। जिसका काम भी फिलहाल शुरू कर दिया गया है। जिससे सभी राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
