हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के वल्लभकुंज फेज दो के रहने वाले दीपक ठाकुर कई वर्षों से वृंदावन स्थित चंद्रोदय मंदिर भवन की देखरेख करते हैं। उनकी पत्नी सीमा ने बताया कि उनकी चार वर्षीय बेटी भव्या कॉलोनी में ही अंजली सारस्वत और वीना शर्मा के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती है। जुलाई को दोपहर तीन बजे पढ़ने गई थी। शाम को वह वापस लौटी तो बेटी के गाल लाल पड़े थे। उसके साथ मारपीट की गई थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि वॉशिंग मशीन में खड़ा करके अंजली और वीना दोनों ने गाल व कान पर गंभीर चोट पहुंचाई। इससे उसके कान व होंठ में काफी दर्द है। पीड़िता ने बताया कि दोनों शिक्षिकाएं टोना और टोटका करती हैं। इसी कारण बच्ची को जान से मारने की कोशिश की। दूसरे दिन 16 जुलाई को दोनों से बात की, तो उन्होंने कॉलोनी छोड़ने की धमकी दे दी। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने हाईवे थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी नहीं कराया। दो दिन तक कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण से गुहार लगाई। मंत्री के हस्तक्षेप पर पुलिस ने 18 जुलाई को एनसीआर दर्ज की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने राज्य महिला आयोग को प्रार्थना-पत्र भेजा। गंभीरता को देख राज्य महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया। आयोग ने एसएसपी को कार्रवाई करके जांच रिपोर्ट 13 अगस्त तक भेजने के निर्देश दिए हैं। हाईवे थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि एनसीआर दर्ज की है, मामले की जांच की जा रही है। पिता दीपक का आरोप है कि हाईवे थाना पुलिस ने उनके प्रार्थना-पत्र पर कार्रवाई नहीं की। मंत्री के हस्तक्षेप पर दूसरा प्रार्थना-पत्र लिखवाया। इसमें एक टीचर का नाम हटा दिया गया। साथ ही वॉशिंग मशीन में मासूम को खड़ा करने जैसी कोई बात नहीं लिखवाई। पुलिस ने एक तरह से साधारण प्रार्थना-पत्र लेकर खानापूर्ति की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
