• Fri. Jul 3rd, 2026

सदर बाजार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में संभल के युवक ने लगाया फंदा, मौत

ByVijay Singhal

Dec 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में किराए के मकान में रहने वाले संभल के एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच में जुटी है। बृजमोहन (32) पुत्र होतीलाल मूल निवासी पथरिया, संभल व हाल पता किराए का मकान माली मोहल्ला, औरंगाबाद, मथुरा आठ माह पहले ही यहां आया था। सोमवार सुबह पुलिस को बृजमोहन के संबंध में उसके मामा सौदान निवासी बदायूं की ओर से सूचना दी कि बृजमोहन ने फांसी का फंदा लगा लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक के भाई कैलाश ने बताया कि बृजमोहन के परिवार में पत्नी आरती देवी और दो बेटे हैं। पत्नी आठ माह के गर्भ से भी है। वह आठ माह से मथुरा में रह रहा था। यहां मक्के के फूले बेचने का काम करता था। बीते शनिवार को संभल आया था। वहां से रविवार को वापस मथुरा लौटा था। दोपहर 12 बजे के करीब फोन पर वार्ता भी की थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार परिजनों से पूछताछ व मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.