हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शरदोत्सव पर्व और कार्तिक मास की तैयारियों को तेज कर दिया है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मंदिर मार्ग पर 300 मीटर लंबी रेलिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही घाटों पर बैरीकेडिंग और खोया-पाया केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। नगर निगम शनिवार और रविवार को शरदोत्सव पर्व की तैयारी में जुटा है। भीड़ नियंत्रण के लिए बांकेबिहारी मंदिर मार्ग और उसके आसपास के क्षेत्र में रेलिंग लगाई जा रही है। शुक्रवार रात में विद्यापीठ चौराहा से श्रीबांकेबिहारी मंदिर की मुख्य गली तक रेलिंग लगाने का काम शुरू हुआ। अब हरिनिकुंज चौराहा से बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालु शनिवार, रविवार और त्योहारों पर इन कतारों से निकलेंगे। हरिनिकुंज चौराहा पर जूता-चप्पल के लिए अस्थायी जूताघर भी बनाया जा रहा है। मंदिर के समीप श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी और वीआईपी रोड पर दो अस्थायी खोया-पाया केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यहां पीएएस सिस्टम के माध्यम से खोए हुए लोगों और सामान को मिलाने का प्रयास होगा। सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर के मार्गों पर रात में रेलिंग लगाने का कार्य जारी है। तिराहे-चौराहों पर अस्थायी जूताघर बनाए जा रहे हैं। रेलिंग लगाने के साथ ही खोया-पाया केंद्र भी तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य एक दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इन व्यवस्थाओं से पर्व के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
7455095736
300 मीटर लंबी रेलिंग से होकर श्रद्धालु पहुंचेंगे बांकेबिहारी मंदिर
