• Sun. Oct 25th, 2026

जमीन दिलाने के नाम पर सपा नेता से 41 लाख की धोखाधड़ी

Byvijay.singhal1233

Oct 24, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। भूमि विवाद में सपा की निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने 41 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर महावन थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऋतु गोयल ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर मनीष आजाद और देवकीनंदन कश्यप ने उनसे संपर्क किया था। मनीष ने उन्हें अपने रिश्तेदार की एक जमीन उचित दाम में बिकने की बात कही। मनोज ने आश्रम बनवाने के लिए जमीन का सौदा कराने को कहा। दिसंबर 2025 में मनीष और देवकीनंदन, जमीन मालिक बनी सिंह, रोशनलाल और रोहित सिंह के साथ ऋतु गोयल के आवास पर आए। उन्हें जोगीपुर महावन में जमीन दिखाई गई। इस जमीन का सौदा 2.16 करोड़ रुपये में तय हुआ था। ऋतु गोयल ने कई बार में 41 लाख रुपये दिए आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने न जमीन दिलाई और न ही रकम वापस की। ऋतु गोयल ने पहले पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.