• Thu. Apr 30th, 2026

व्रन्दावन। ठाकुरजी ने पालकी में विराजमान होकर दिए दर्शन

ByVijay Singhal

Apr 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीकृष्ण मंदिरम दिव्यदेश में तृतीय श्री ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत सायंकाल ठाकुरजी की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। ठाकुरजी ने पालकी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।

यह शोभायात्रा राम नगर स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर परिक्रमा मार्ग होते हुए बगीची तक पहुंची। वहां पालकी को विश्राम दिया गया, उसके उपरांत ठाकुरजी को भोग अर्पित कर आरती उतारी गई। सदगुरुदेव स्वामी राम प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि ठाकुरजी की पालकी को कंधों पर उठाकर जो पुण्य आज भक्तों को मिला है। वह अनेक यज्ञों से भी बढ़कर है। विश्राम के पश्चात शोभायात्रा पुनः मंदिर की ओर प्रस्थान कर गई। इस शोभायात्रा में मधुसूदनाचार्य महाराज, भानु देवाचार्य, जिला जज अलवर अनिल कौशिक, डीएसपी जवाहर सिंह पटेल, देवांशु शर्मा, अरविंद काबरा, अशोक शर्मा, वंश वर्धन, संजय सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.