हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चीनी दूतावास से आए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संस्कृति विश्वविद्यालय में पहुंचकर भारतीय संस्कृति, खानपान और शिक्षा प्रणाली को नजदीक से देखा और जाना। चीनी प्रतिनिधिमंडल में शामिल इकाॅनामिक एंड कामर्शियल अफेयर मिनिस्ट्री ऑफ काॅमर्स में वाणिज्यिक कार्य मंत्री ली शाओबिंग, सेकेंड सेक्रेटरी वू जुनबिन, टांग ह्वेनवेन, अटैची वांग पिंग शामिल थे। चीनी मंत्री ली शाओबिंग ने बताया कि उन्हें बाॅलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्में खूब पसंद हैं। चीन में भारतीय फिल्में खूब देखी जाती हैं। कहा कि चीन और भारत एक हो जाएं तो सारी दुनिया हमारी बात सुनेगी। हम मिलकर एक बड़ी ताकत बन सकते हैं।
विवि के कुलाधिपति डाॅ. सचिन गुप्ता, कुलपति प्रो. बीएम चेट्टी, निदेशक जनरल डा. जेपी शर्मा और विशेष कार्याधिकारी मीनाक्षी शर्मा ने महत्वपूर्ण बिंदु रखे। जिन पर चीनी प्रतिनिधिमंडल ने सहमति जताई। इनमें संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को चाइनीज भाषा सिखाने के लिए अपने शिक्षाविद भेजने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराने, चाइना स्थित विवि और संस्कृति विवि के बीच एमओयू कराने का प्रयास करने संबंधी बिंदु शामिल हैं। विवि कुलाधिपति डॉ. सचिन ने प्रतिनिधिमंडल काे आगरा की प्रसिद्ध पच्चीकारी वाली प्लेट व स्मृति चिह्न भेंट किए। प्रतिनिधिमंडल ने भी डाॅ. सचिन गुप्ता को सुंदर चायनीज केतली और चीन में पैदा होने वाली चाय की पत्ती भेंट की
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
