• Thu. Nov 26th, 2026

वृंदावन पासपोर्ट कार्यालय पर अब प्रतिदिन हो सकेंगे 100 आवेदन

Byvijay.singhal1233

May 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन स्थित पासपोर्ट कार्यालय में अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां प्रतिदिन 50 के स्थान पर पासपोर्ट के लिए 100 आवेदन किए जा सकेंगे। पासपोर्ट कार्यालय में आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।प्रवर डाक अधीक्षक विजेंद्र ने बताया कि गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने आगरा, मेरठ, सहारनपुर के साथ ही वृंदावन के पासपोर्ट कार्यालयों के लिए पासपोर्ट आवेदनों की संख्या बढ़ा दी है। पासपोर्ट कार्यालय में प्रतिदिन की आवेदन क्षमता में वृद्धि की गयी है। प्रतिदिन पासपोर्ट और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए अधिक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रतिदिन पासपोर्ट आवेदन की संख्या 45 से बढ़ाकर 90 कर दी गई है। वहीं पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) के लिए अब प्रतिदिन पांच की जगह 10 आवेदन की सीमा तय की गई है। अब तक आवेदन स्लाट्स की संख्या सीमित होने के कारण आवेदकों को अप्वाइंटमेंट के लिए दो-दो माह तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। क्षमता बढ़ने के बाद अप्वाइंटमेंट जल्दी मिलेगा और पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया के समय में भी सुधार होगा। प्रवर अधीक्षक ने बताया कि आवेदन की संख्या बढ़ाए जाने से वृंदावन स्थित पासपोर्ट कार्यालय में आवेदकों की संख्या में भी वृद्धि हो गई है। अब दो कर्मचारी पासपोर्ट का कार्य में लगाए गए हैं। पहले एक कर्मचारी ही कार्य संभालता था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.