• Fri. Nov 27th, 2026

हाईवे पर दुर्घटनाएं रोकेंगे रेल और अंडरपास के यू-टर्न

Byvijay.singhal1233

Oct 6, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे पर हादसों की रोकथाम के लिए अब सभी रेल और वाहन अंडरपास में सर्विस रोड के यू-टर्न बनाए जाएंगे। फिलहाल दो अंडरपास और दो प्रस्तावित फ्लाईओवर में इसका प्रावधान किया गया है। भविष्य में सर्विस रोड को पूरा बनाने और सभी अंडरपास में यू-टर्न का प्रावधान किया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराए विभिन्न प्रकार के सर्वे कार्यों में सभी प्रकार के अंडरपास में यू-टर्न बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। रोड सेफ्टी टीम, अभियंताओं, क्यूब और सेव फाउंडेशन द्वारा दिए गए प्रस्तावों में हाईवे के कट बंद होने से उत्पन्न हुई परेशानियों का यह समाधान तलाशा गया है। वहीं यू-टर्न बनने से शहर और राजमार्ग दोनों के यातायात को बड़ी राहत मिलने के साथ दुर्घटनाओं पर बड़े स्तर पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई गई है। इस प्रस्ताव के बाद हाईवे अथॉरिटी की 180 किमी के दिल्ली-आगरा हाईवे के सभी सात रेल ओवरब्रिज और 15 फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड के यू-टर्न बनाने की योजना है। इसमें फिलहाल जिले के फरह में फतिहा और बाद के रेल ओवरब्रिज के सिक्सलेन चौड़ीकरण के साथ इसके नीचे यू-टर्न बनाए जा रहे हैं। वहीं जैत और कोसीकलां में प्रस्तावित फ्लाईओवर में भी सर्विस रोड के यू-टर्न का प्रावधान किया है। यहां पर कोटवन और राधापुरम एस्टेट कट पर भी दो फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। इस पूरी करीब एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजना को स्वीकृति भी मिल गई है। इसके लिए टेंडरिंग प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। इसमें आगरा के अरतौनी फ्लाईओवर और हरियाणा के रेल ओवरब्रिज भी शामिल हैं। मन्नान खान, प्रोजेक्ट इंजीनियर, हाईवे अथॉरिटी ने कहा, दिल्ली-आगरा हाईवे के सभी रेल ओवरब्रिज और व्हीकल फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड के यू-टर्न बनाने का प्रावधान है। फिलहाल बाद और फतिहा आरओबी के नीचे तथा जैत और कोसीकलां में प्रस्तावित फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न बनाने की परियोजना स्वीकृत है। इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.