हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।बाजना में अब जमीन पर कब्जे का खेल चकरोड से शुरू हो रहा है। बजाना (हाईवे) का ताजा मामला इस नए पैटर्न की सबसे बड़ी गवाही है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने पहले सरकारी चकरोड पर नजर गड़ाई, फिर सटे हुए निजी प्लॉट खसरा नं. 138 मौजा बाजना पर अपना हक जताया और जब प्लॉट स्वामी दीपक गौतम ने विरोध किया तो 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। रंगदारी न मिलने पर जो हुआ, उसने पूरे ब्रज को दहला दिया। पीड़ित पक्ष के आरोप के मुताबिक, करीब 10 से 15 हथियारबंद लोग पिस्टल और लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और बाउंड्री कर रहे मजदूरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वायरल हो रहे 1 मिनट 19 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे मजदूर और परिवार के लोग जान बचाने के लिए ईंटों की आड़ में छिपे हैं और हमलावर खुलेआम गोलियां बरसा रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो ये कोई अचानक हुआ झगड़ा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है। पहले चकरोड पर अतिक्रमण, फिर उसे प्लॉट में मिलाने की कोशिश, फिर असली मालिक से ही रंगदारी मांगना। यही खेल कुछ महीने पहले जैंत के नगला रामताल में 25 लाख की रंगदारी वाले केस में भी सामने आया था। मथुरा में जमीन के इस नए ‘चकरोड गैंग’ का आतंक बढ़ता जा रहा है।
हाईवे थाना क्षेत्र में 10 मिनट तक तांडव, पिस्टलों से दहलाया बजाना, 20 लाख की रंगदारी
