हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख कस्बा की अग्रवाल समाज समिति के त्रिवार्षिक चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया अग्रवाल धर्मशाला में शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष सहित अन्य पदों और 14 सदस्य पद के लिए नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने पूरे दमखम के साथ नामांकन किया और समाज के उत्थान के लिए बड़े-बड़े वादे किए। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, गिरधारी लाल, कृष्ण कुमार ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किए। बांके बिहारी, बनवारीलाल, अभिषेक गर्ग, लोकेश अग्रवाल ने उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री विशेष अग्रवाल, वैभव गर्ग, दिनेश चंद, हरिओम ने मंत्री, वैभव गर्ग, सौरभ सिंघल, बंटी अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, दीपक कुमार ने उप मंत्री, जुगलकिशोर गोयल, बांके बिहारी अग्रवाल, शिवम, शिवकुमार गर्ग ने कोषाध्यक्ष, जुगलकिशोर गोयल, दीपक बंसल, शुभम सिंघल, नवीन ने निरीक्षक पद सहित 10 सदस्य पदों के लिए 19 लोगों ने नामांकन भरे। कई लोगों ने पर्चे खरीदे। चुनाव अधिकारी गिरीश गर्ग ने बताया कि अग्रवाल समाज के चुनाव को लेकर लोगों ने अध्यक्ष समेत 43 नामांकन दाखिल किए है। चुनाव अधिकारी संजय बंसल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर तक नामांकन जांच होगी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
