हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। क्रिकेट अकादमी फॉर एक्सीलेंस द्वारा आयोजित केपीएल-3 में सीपी क्रिकेट स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। इनमें सीएई रॉक और कलरा एंपायर ने शानदार जीत दर्ज की। सीएई रॉक ने यमुना पुत्रा-11 को 46 रन और कलरा एंपायर ने एमआरएस फाइटर्स मध्य प्रदेश को 48 रन से हराया। पहले मुकाबले में सीएई रॉक ने 10 ओवर में छह विकेट पर 111 रन बनाए। मोहम्मद कैफ ने नाबाद 31, शिवम ने 27 और सीताराम दास ने 25 रन बनाए। जवाब में यमुना पुत्रा-11 नौ विकेट पर 65 रन ही बना सकी। सीताराम दास ने तीन, धनंजय यादव और अमन शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। आकाश चौहान, ऋतिक और मोहम्मद कैफ को एक-एक विकेट मिला। सीताराम दास सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। दूसरे मुकाबले में कलरा एंपायर ने पांच विकेट पर 90 रन बनाए। सुमित ने 43, नितिन गोला ने 17 और ओम ने नाबाद 12 रन बनाए। एमआरएस फाइटर्स 10 ओवर में 6 विकेट पर 42 रन ही बना सकी। आहिल खान और सिद्धांत शर्मा ने दो-दो, कार्तिकेय वार्ष्णेय और नितिन गोला ने एक-एक विकेट लिया। नितिन गोला ने दो ओवर में पांच रन देकर दो विकेट लिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
