हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में चीनी मिल चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और 17 गांवों के प्रधान व पूर्व प्रधानों ने मंत्री के समर्थन में मोर्चा खोल दिया। श्याम वाटिका में हुई बैठक और प्रेसवार्ता में कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे किसानों की चीनी मिल चालू कराने की मांग के समर्थन में हैं, लेकिन मंत्री की छवि धूमिल करने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव से पहले हर हाल में चीनी मिल चालू कराने का दावा किया। श्याम वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों और 17 गांवों के प्रधान व पूर्व प्रधानों की बैठक हुई। भाजपा नेता संतोष सेठ ने कहा कि अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए मंत्री की छवि खराब करने का प्रयास करने वालों को कार्यकर्ता करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए, लेकिन इसके लिए मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन पर मंत्री से मुलाकात कर चीनी मिल का मुद्दा रखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव से पहले चीनी मिल को हर हाल में चालू करा दिया जाएगा। जल्द ही मंत्री, उनके प्रतिनिधि अथवा प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन कारियों से सीधी वार्ता करेंगे। इस दौरान पीतम प्रधान संकेत, महावीर सिंह सांखी, जुगल किशोर शर्मा बझेड़ा, विनोद प्रधान सहार, नारायण सिंह प्रधान आजनौख, संतोष सेठ, राधाकृष्ण गोपाल रावण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
