हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार शाम वीआईपी दर्शन की अनुमति न मिलने से भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गेट नंबर-4 पर प्रदर्शन होने से आम श्रद्धालुओं को परेशान का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिसकर्मी के मंदिर में प्रवेश दिलाने के बाद भी कार्यकर्ता माने। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे भाकियू (टिकैत) के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए मंदिर के गेट नंबर-4 पर पहुंचे थे। यहां पर तैनात पुलिसकर्मी ने उन्हें वीआईपी प्रोटोकाॅल का हवाला देकर रोक दिया। इस पर भाकियू नेता धर्मवीर चाहर, रणवीर चाहर, अमन चाहर, दीपक शर्मा और उनके साथियों ने गेट पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे दर्शन कराने के एवज में श्रद्धालुओं से 200 से 500 रुपये तक की अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रदर्शन और रास्ते के अवरुद्ध होने के कारण मंदिर से दर्शन कर बाहर आ रहे श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़-भाड़ के बीच कई महिलाएं और बुजुर्ग भी फंस गए। मामला बिगड़ता देख मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए कार्यकर्ताओं को वीआईपी रेलिंग से मंदिर के अंदर प्रवेश दिलाया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि मंदिर के गेट नंबर-4 पर हुए प्रदर्शन और हंगामे की जानकारी की जा रही है। पूरी घटना की सत्यता की परख कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन पर हंगामा
