• Tue. Nov 3rd, 2026

मतदान और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका के प्रति किया जागरूक

Byvijay.singhal1233

Nov 3, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मेरा युवा भारत एवं आरसीए बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और बिना किसी दबाव के विवेकपूर्ण मतदान करने की अपील की। दुर्गेश त्रिपाठी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की जानकारी दी। वेदप्रकाश पांडेय, ज्ञानेश सिंह राणा और पं. यज्ञदत्त कौशिक ने मतदान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। समापन पर जनार्दन शर्मा ने छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। प्राचार्या प्रो. अंजुबाला अग्रवाल ने आभार जताया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.