• Tue. Nov 3rd, 2026

रिफाइनरी में इंजीनियर रेजिमेंट की टीम ने किया तकनीकी अभ्यास

Byvijay.singhal1233

Nov 3, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी में राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की निरंतर पूर्ति तथा महत्वपूर्ण तेल प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत मथुरा रिफाइनरी में सोमवार को 801 इंजीनियर रेजिमेंट, आगरा फोर्ट की टीम के लिए एक दिवसीय तकनीकी अभ्यास-सह-परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रेनिंग वर्ष 2026-27 के अंतर्गत एटीसी -II का हिस्सा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को रिफाइनरी के परिचालन कार्यों, महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रतिष्ठानों, सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा देश की महत्वपूर्ण तेल एवं ऊर्जा परिसंपत्तियों के संरक्षण में रिफाइनरी की भूमिका से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान 801 इंजीनियर रेजिमेंट की टीम ने मथुरा रिफाइनरी की विभिन्न परिचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अभ्यास का समन्वय लेफ्टिनेंट कर्नल यद राम बघेल एवं कैप्टन मनीष रोहित ने रेजिमेंट के ट्रेनिंग ऑफिसर के साथ किया। मथुरा रिफाइनरी के वरिष्ठ प्रबंधन ने अभ्यास में 801 इंजीनियर रेजिमेंट की टीम द्वारा प्रदर्शित सक्रिय सहभागिता एवं सीखने के प्रति उत्साह की सराहना की।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.