• Tue. Nov 3rd, 2026

मथुरा में पुष्य नक्षत्र पर 100 करोड़ के पार पहुंचा सराफा कारोबार

Byvijay.singhal1233

Nov 3, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए पुष्य नक्षत्र का इंतजार कर रहे लोगों ने रविवार और सोमवार को जमकर खरीदारी की। शुभ मुहूर्त में खरीदारी और निवेश की परंपरा के चलते सराफा बाजार में खूब रौनक रही। दो दिनों में जनपद का सराफा कारोबार 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। जनपद में करीब 200 सराफा कारोबारी हैं। ग्राहकों की भीड़ से कारोबारियों के चेहरे भी खिले रहे। पुष्य नक्षत्र पर लोगों ने सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, सिक्के और चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। कई ग्राहकों ने दीपावली और आगामी मांगलिक आयोजनों के लिए भी आभूषण पसंद किए। होली गेट, चौक बाजार और कृष्णानगर सहित प्रमुख बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सराफा कारोबारी शुभ अग्रवाल ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में हुई गिरावट के कारण भी लोग निवेश और व्यक्तिगत प्रयोग के लिए भी खरीद रहे हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.