हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व गुरुनानक टीला गुरुद्वारा में सोमवार से शुरू हो गया है। सुबह श्रीअखंड पाठ आरंभ हुआ। इसका समापन 24 को होगा। गुरुद्वारा के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि श्रीअखंड पाठ के बाद शबद कीर्तन गुरुवाणी, कथा विचार और भक्तों द्वारा अरदास लगाई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में अटूट लंगर का आयोजन होगा। सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव करीब 513 साल पहले वृंदावन आए थे। वह यहां गांधी नगर स्थित प्राचीन टीले पर ठहरे थे। उन्होंने अनुयायियों को असल रासलीला का महत्व बताया। साथ ही परमेश्वर की भक्ति करते हुए सच्चा जीवन जीने का उपदेश दिया। तभी से इस पावन टीला साहिब का नाम उनके नाम पर पड़ गया। परमजीत सिंह के अनुसार, गुरु नानक देव अगस्त 1513 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन वृंदावन आए थे। यह उनकी चार यात्राओं (उदासीन) में से पहली थी। उनके साथ भक्त बाला और मरदाना भी थे। वह इससे पहले मथुरा मसानी स्थित एक बगीची पर भी करीब एक माह से अधिक समय ठहरे थे। तभी से मसानी स्थित बगीची का नाम गुरुनानक बगीची पड़ गया। गुरु गोविंद सिंह ने भी 1707 में किया था दौरा सिख धर्म के 10वें गुरु गोविंद सिंह भी जुलाई 1707 को वृंदावन के इस पावन स्थान पर आए थे। उनके दरबारी कवि सेनापति ने अपनी पुस्तक श्रीगुरु शोभा में 1711 में इसका उल्लेख किया है। भक्तों द्वारा 20 सितंबर 2015 में इस पावन स्थल पर भव्य गुरुद्वारा बनाया गया। वर्तमान में यह गुरुद्वारा धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर साहिब द्वारा संचालित किया जा रहा है। यहां अरदास के लिए दूर-दूर से अनुयायी आते हैं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
