हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित गेस्टहाउस के सामने सड़क पार कर रही दो श्रद्धालु महिलाओं को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में महिलाओं को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। हैदराबाद निवासी 65 वर्षीय सत्यम अम्मा एवं 60 वर्षीय अनुराधा 60 श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आईं। सभी श्रद्धालु पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित जम्मू हिमाचल गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। शाम करीब छह बजे दोनों महिलाएं सड़क पार कर रही थीं तभी हादसा हो गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर ने सत्यम अम्मा को मृत घोषित कर दिया। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि सत्यम अम्मा के साथ उनकी पोती हेमा भी आईं थी। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ घर ले गईं। घटना की जांच की जा रही है।
7455095736
व्रन्दावन में हैदराबाद की श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत
