हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वाल्मीकि शहर मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित वाल्मीकि महोत्सव के अंतर्गत सोमवार रात को भरतपुर गेट वाल्मीकि वाटिका के महर्षि वाल्मीकि भी भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण केन्द्र रहे। लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान वाल्मीकि वाटिका से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार, स्वामी घाट, श्री द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट, छाता बाजार, होली गेट और कोतवाली रोड से होते हुए पुनः भगवान वाल्मीकि वाटिका पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अतिथियों और प्रमुख सहभागियों को पटका ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में कई मनमोहक और प्रेरणादायी झांकियां शामिल थीं। इनमें तथागत गौतम बुद्ध, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, राधा-कृष्ण, भगवान भोलेनाथ-माता पार्वती तथा श्री गणेश जी की मनभावन झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों, युवतियों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
7455095736
भरतपुर गेट से धूमधाम से निकाली महर्षि वाल्मीकि को शोभायात्रा
