हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। एक युवती को अपनी प्रेमिका बताकर उसके होने वाले पति को फोन पर धमकी देकर उसकी शादी तुड़वाने का मामला सामने आया है। युवती के स्वजन ने आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। सुरीर क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी का रिश्ता बुलंदशहर जिले में थाना अरनियां क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ तय हुआ था। अगले माह 29 नवंबर को उनकी शादी होनी थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि एक युवक ने साजिश के तहत शुक्रवार को युवती के होने वाले पति से फोन पर संपर्क किया। इसमें उसने युवती से अपने प्रेम सबंध बताते हुए कहा कि यदि इस युवती से शादी करने की कोशिश की तो इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। धमकी से घबराए लड़का पक्ष ने युवती के स्वजन को इस बाटे में जानकारी दी और उन्होंने शादी से पीछे हटने का फैसला कर लिया। युवती के स्वजन ने काफी समझाने का प्रयास किया कि ऐसी कोई बात नहीं है, लेकिन लड़का पक्ष अब शादी करने से तैयार नहीं है। शादी टूटने से युवती और स्वजन काफी परेशान हैं, उन्हें मानसिक रूप से गहरा धक्का लगा है। इस सबंध में युवती के स्वजन ने आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। थाना प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि मामला दूसरे थाना क्षेत्र का है। जिससे उन्हें सबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।
7455095736
हैलो…मेरी लवर है वो, उससे शादी की तो अच्छा नहीं होगा; मनचले ने तुड़वाया रिश्ता
