• Fri. Nov 27th, 2026

व्रन्दावन में छात्राओं ने सांझी कला से जीवंत कीं श्रीकृष्ण लीलाएं

Byvijay.singhal1233

Oct 10, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संस्कार भारती ने बृज गोपाल गुप्ता की स्मृति में नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में सांझी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कक्षा नौ से बारह तक की उन्नीस छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्राओं ने सांझी कला के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत रूप में उकेरा। मुख्य अतिथि पूनम चौबे ने कहा कि बच्चों में असीम प्रतिभा छिपी होती है। सही मंच मिलने पर यह प्रतिभा निखरने का अवसर पाती है। विशिष्ट अतिथि संगीताचार्य बनवारी लाल शर्मा और लक्ष्मण प्रसाद सर्राफ ने कहा कि वर्तमान दौर में पारंपरिक कलाओं को जीवंत रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने संस्कार भारती के इस दिशा में किए जा रहे कार्य की सराहना की। संस्था के अध्यक्ष ब्रजकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि संस्कार भारती भारतीय संस्कृति की चौंसठ कलाओं के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्था नए कलाकारों को प्रोत्साहित करने का भी कार्य करती है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने नवांकुर कलाकार दिशा कनौजिया को प्रथम स्थान के लिए चुना। मोहिनी को द्वितीय और शिवांगी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रदीप पांडेय ने तीनों विजेताओं को पांच सौ-पांच सौ रुपये की नकद राशि प्रदान की। लक्ष्मण प्रसाद सर्राफ ने सभी प्रतिभागियों को सौ-सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.