• Sun. Sep 20th, 2026

व्रन्दावन की परिक्रमा में श्रद्धालु की झपट्टा मारकर सोने की चेन ले उड़ा बाइक सवार

ByVijay Singhal

Sep 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन की धार्मिक नगरी में राधाष्टमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच स्नेचिंग की घटना सामने आई है। पानीघाट से श्यामकुटी मार्ग पर बाइक सवार बदमाश ने पीछे से झपट्टा मारकर परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु की सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी पानीगांव रोड की ओर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मेरठ निवासी अभिषेक चौधरी पुत्र जितेंद्र शनिवार सुबह अपनी पत्नी और भाइयों के साथ वृंदावन की परिक्रमा कर रहे थे। बताया गया कि सुबह करीब सात बजे वह पानीघाट से श्यामकुटी मार्ग की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से अपाचे बाइक पर आए युवक ने अचानक झपट्टा मारकर अभिषेक के गले से सोने की चेन तोड़ ली। अचानक हुई वारदात से अभिषेक और उनके साथ मौजूद परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बाइक सवार पानीगांव रोड की ओर भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिक्रमा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में एक संदिग्ध युवक अभिषेक का पीछा करता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और उसकी बाइक की तलाश में जुटी है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.